खास-मेहमान

एमएसएमई मऊ के चेयरमैन बने दिलीप कुमार पाण्डेय, समर्थकों में खुशी की लहर

मऊ। भारत सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) द्वारा जनपद मऊ के लिए युवा एवं ऊर्जावान अधिवक्ता दिलीप कुमार पाण्डेय को एमएसएमई का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एमएसएमई के निदेशक प्रदीप मिश्रा द्वारा की गई।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नव-नियुक्त चेयरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनपद मऊ बुनकर बाहुल्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में यह नियुक्ति स्थानीय उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए नेतृत्व में एमएसएमई की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

नव-नियुक्त चेयरमैन दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और मऊ को औद्योगिक दृष्टि से सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *