सिविल सेंट्रल बार एसोसिएशन के शमसुल अध्यक्ष व लक्ष्मीकांत महामंत्री निर्वाचित
-22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन, अधिकृत घोषणा 19 जनवरी को 1:30 बजे
मऊ। सिविल कोर्ट स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान की मतगणना शनिवार को पूरी हुई। मतगणना के परिणामों में अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन और महामंत्री पद पर लक्ष्मीकांत यादव को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा सोमवार 19 जनवरी को अपराह्न 1:30 बजे संघ के पुस्तकालय भवन में आयोजित आमसभा की बैठक में की जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
मतगणना का विवरण
एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरुनरायन पांडेय और चुनाव अधिकारी मोहम्मद इकबाल अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे संघ के पुस्तकालय भवन में मतगणना शुरू हुई।
- अध्यक्ष पद
शमसुल हसन – 565 मत
राजेंद्र राय – 542 मत
(23 मतों से विजय, 27 मत अवैध) - वरिष्ठ उपाध्यक्ष
केदारनाथ गोंड – 576 मत
गौरी शंकर पांडेय – 527 मत
(49 मतों से विजय, 31 मत अवैध) - महामंत्री
लक्ष्मीकांत यादव – 536 मत
अश्वनी कुमार सिंह – 311 मत
ऋषिकेश सिंह – 270 मत
रजनी सिंह – 5 मत
(226 मतों से विजय, 12 मत अवैध) - साधारण उपाध्यक्ष (2 पद)
जैनेंद्र मणि त्रिपाठी तिवारी – 616 मत
दिलीप कुमार सिंह – 537 मत
राजेश चौधरी – 535 मत
(5 मत अवैध) - संयुक्त मंत्री (3 पद)
आशीष कुमार श्रीवास्तव – 714 मत
अखिलेश कुमार सिंह – 617 मत
मदन कुमार गौतम – 600 मत
राहुल कुमार – 397 मत
(4 मत अवैध) - कोषाध्यक्ष
हुकुमचंद – 400 मत
नरेंद्र प्रताप सुबोध – 363 मत
अमरनाथ प्रजापति – 343 मत
(28 मत अवैध)
अधिवक्ताओं का आभार
मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मतगणना प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभूशरण श्रीवास्तव, जकी अहमद, राकेश वर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

