मऊ में पहली बार साड़ी व्यापार एसोसिएशन की स्थापना, व्यापारियों को मिला मजबूत प्लेटफॉर्म
मऊनाथ भंजन। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन मऊ शहर के मालिकताहिरपुरा स्थित साफिया मार्केट के प्रथम तल पर किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुफ्ती अनवर अली और मौलाना मजहर अली मदनी की दुआ से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय रहे।
संगठन का मुख्य उद्देश्य मऊ जनपद के साड़ी व्यापारियों तथा उनसे जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनका समाधान कराना और उन्हें सुरक्षा व राहत प्रदान करना है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने बताया कि संगठन व्यापारियों की जीएसटी समस्याओं, फंसे हुए पैसों, चेक बाउंस, तथा धोखाधड़ी करके पैसा लेकर भागने वाले दलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि—“पहली बार मऊ के साड़ी व्यापारियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिला है। अब व्यापारी अकेले नहीं हैं; संगठन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा।”
उन्होंने बताया कि लगभग 400 से अधिक व्यापारी संगठन से जुड़ चुके हैं, और रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह कार्यालय सभी साड़ी व्यापारियों के लिए सुरक्षा, समाधान और सहयोग का केंद्र बनेगा।
मुख्य अतिथि सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि यह मऊ जनपद में अपनी तरह की पहली साड़ी व्यापार एसोसिएशन है, जो व्यापारियों की सुरक्षा, समस्या-निवारण और उद्योग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि—
“मऊ की साड़ियां पूरे भारत में अपनी पहचान रखती हैं। यह उद्योग मऊ की आर्थिक रीढ़ है। अधिक व्यापार और अधिक रोजगार से युवाओं को दिशा मिलेगी और अपराध दर में भी कमी आएगी।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्य और व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से—
मुफ्ती अनवर अली, मौलाना मजहर अली मदनी, संरक्षक जफर अहमद, जनता अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज़ अहमद, इक़बाल अहमद, शकील अहमद, शफीकुर्रहमान अंसारी, शमीम अख्तर, हाजी शफीक अहमद, डायमंड इक़बाल अहमद, बनारसी जमाल अहमद, करिश्मा मोहम्मद हंजला, अनिल कुमार वाधवानी, राकेश कुमार अग्रवाल, अलमास, मौलाना जमाल अहमद नदवी, कामरेड फखरे आलम, उमाशंकर ओमर, सीए विजय अग्रवाल, नौशाद एटलस, परवेज रोलैक्स, सरवर जहीर ओसवाल सहित कई प्रमुख व्यवसायी शामिल रहे।
इसके अलावा अर्पण साड़ी, ओसवाल फर्म, चमन साड़ी, संगम साड़ी, सिमको साड़ी समेत कई प्रतिष्ठित फर्मों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

