अबुल रज्जाक ने NEET 2025 परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन
मऊ। सुल्तानपुर घोसी निवासी अबुल रज्जाक ने NEET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अबुल रज्जाक ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल हमदर्द पब्लिक स्कूल (दिल्ली) से और इंटरमीडिएट अल बरकात पब्लिक स्कूल (अलीगढ़) से उत्तीर्ण किया है।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां साइस्ता बानो और पिता मोहम्मद अजवद को दिया है।
🎓 अबुल रज्जाक की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प आज सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।


