मऊ में सरकारी अस्पतालों में है दुर्व्यवस्था और प्राइवेट अस्पतालों में है लूट : सिंह
मऊ। आम आदमी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मऊ में लोग तेज़ी से जुड़ रहे है। हमें घर घर तक अपनी बातों को पहुंचाना है जिससे लोगों को अन्य पार्टियों से हम कैसे बेहतर है यह जान सकें।हमारे जनपद मऊ में जब किसी अस्पताल में जान जाती है तब जाकर जांच होता है और जांच के नाम पर खाना पूर्ति ही होती है और आम जनता तो इसको लूटपाट का हिस्सा मानने लगी है।मऊ जनपद में सरकारी अस्पतालों कि दुर्व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो लोग मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल जा रहे है जहां उनको लूटा जा रहा है।अधिकतर प्राइवेट अस्पतालों में नंबर लगाने आदि का बिल नहीं दिया जाता है और 1500 तक डॉक्टर का फीस है।कई बल्ड आदि जांच के नाम पर लूटा जाता हैं आम जनता चाहे अपना पेट काटकर या किसी तरह से इलाज करे उससे ना तो सरकार से मतलब है और नाही प्राइवेट अस्पतालों के मालिकों से मतलब है।सरकारी अस्पताल में तो दवा से लेकर जनरेटर के तेल तक का लूट मचा हुआ है।
इस सरकार से लोगों को बहुत उम्मीद थी इसलिए लगातार सत्ता में बने रहने दिया लेकिन अब भरोसा खोते जा रहे हैं जिसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में देगी।ऐसा लगता है कि प्राइवेट अस्पतालों में सत्ताधारी का हाथ होने से जांच करने वाली टीम भी कुछ नहीं कर रही है।जहां से पॉकेट भर दिया जाता है उनको छोड़ दिया जाता हैं।सरकारी अस्पतालों में एक या दो घंटे सिर्फ अल्ट्रासाउंड होता है जिसके कारण बाहर के अल्ट्रासाउंड फल फूल रहे है।सरकारी अस्पताल में कई मशीनें अभी तक खराब है और सरकारी अस्पतालों में अधिकतर दवा मरीजों को नहीं मिलती है!जिससे मरीज़ परेशान है।डॉक्टरों द्वारा दलालों को रखा जा रहा है जैसे सत्ताधारी नेता चमचों से घिरे हैं वैसे ही डॉक्टर दलालों से!जब तक इसमें बदलाव नहीं आयेगा तब तक रामराज्य नहीं आएगा।इस सरकार में राम के नाम को लूटा जा रहा है।गरीब एवं असहाय जनता परेशान है।हम लोग चिकित्सा व्यवस्था को लेकर पूरे जनपद में आम आदमी को जागरूक किया जाएगा और सरकार की नीतियों की जानकारी दिया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में एके सहाय,मनोज कुमार,विशाल पाण्डेय,जयराम यादव,संजीव सिंह,बिपिन कुमार,शिवम् शर्मा, हाज़ी साहेब,अवधेश मौर्या,महंगी आदि साथी उपस्थित रहे।

