बाबा बिहारी दास जी के मंदिर पर श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान मे धर्मावलंबियों का जत्था नगर के ब्राह्मण टोला राजगद्दी स्थित सिद्ध स्थल बाबा बिहारी दास जी के मंदिर पर गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाते हुए मंगलकारी देवता गणपति भगवान को प्रसन्न करने के लिए श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ समिति के मुखिया चंद्र शेखर अग्रवाल चंदू चाचा के निर्देशन में डा रामगोपाल आशीष सिंह रवि प्रकाश बरनवाल सुनील चौबे राजेंद्र लाला तथा रिंकू मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री चंदू चाचा ने कहा कि श्री गणेश जी महाराज रिद्धि सिद्धि के दाता और सुख शांति समृद्धि के प्रतीक है ।बिना गणपति जी के आगमन के कोई भी शुभ कार्य का शुरुआत नहीं हो सकता है ।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉ राम गोपाल ने कहा कि यह दस दिनों का महापर्व महाराष्ट्र के तर्ज पर हम सभी लोग धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ मनाते है।गणपति बप्पा का आगमन से ही सभी के जीवन में सुख शांति ज्ञान तथा समृद्धि आ जाती है ।मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश महाराज ने मोदक और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर आरती किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार मोती लाल विश्वकर्मा उमेश चन्द पांडे आशीष सिंह मुरली मिश्र ध्रुव नारायण गुप्त अजय मिश्र अरुण वर्मा वेद नारायण मिश्र रिंकू मिश्र बाबू पांडेय रवि प्रकाश बरनवाल सुनील चौबे मनोज तिवारी अजय गुप्ता राम प्यारे गुप्ता डा एस लाल गुप्ता समेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

