बाबू मदन सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह का निधन
मऊ।श्री रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष, श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अलक्षेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ मदन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती आशा सिंह 78 वर्ष का शुक्रवार की देर सायं निधन हो गया। वे इधर कुछ दिनो से बीमार चल रही थी। श्रीमती आशा सिंह भूतपूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक मऊ व
भूतपूर्व डायरेक्टर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार रह चुकी हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर पंहुच लोगों ने शोक जताया।
उनका पार्थिव शरीर उनके मऊ नगर के राजपूताना उत्तर टोला स्थित निज आवास पर रखा गया है। जहां से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी स्थित मर्णिकाघाट अंतिम संस्कार के लिए जाएगा।
उनके निधन पर उनके राजपूत मार्केट के सैकड़ों दुकानदार सहित भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं सहित अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरविन्द सिंह, पूर्व सांसद सालिम अंसारी, विधायक सुधाकर सिंह, चेयरमैन अरशद जमाल, भाजपा नेता भरत लाल राही, संजय वर्मा, पीएन सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सर्राफ़, रमन पांडेय, अज़हर फैजी, आनन्द सिंह, कल्याण सिंह, हकीमुल्लाह, सुनील दूबे सोनू , आलोक बरनवाल आदि ने शोक जताया है।


Ram ram