बरौली बसनहीं पुल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने हाथ में थाली चम्मच ढोलक झाल पीटते हुए निकाली पद यात्रा
भीमपुरा/बलिया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नेता रवि प्रकाश के नेतृत्व में बरौली बसनहीं पुल मार्ग बनाने हेतु उसकर पंसरवा मोड़ से हाथ में थाली चम्मच पीटते हुए बरौली उसकर मोड़ तक सरकार ,जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन को जगाने के लिए पद यात्रा निकाल कर विरोध किया गया ! इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे इस दौरान पद यात्रा को संबोधित करते हुए युवा नेता रवि प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा एवं गुमराह करने का काम किया है
पिछले आठ सालों से बरौली बसनहीं पुल मार्ग टूटी एवं जर्जर पड़ी हुई है लेकिन लगातार धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के बावजूद भी सरकार ,जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन के कान तक जू नहीं रेग रहा आज हम यह वादा करता है कि अगर दो हफ़्ते के अंदर सड़क का काम चालू नहीं हुआ तो बरौली उसकर मोड़ पर भूख हड़ताल करने का काम करेंगे जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन एवं यहाँ के जनप्रतिनिधियों की होगी !
ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा एवं सहयोगी गठबंधन के जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह और धोखा देने का काम कर रहे है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस बार चुनाव का बहिष्कार करने का काम करेगी हम लोग !
इस दौरान मौक़े पर पहुँचे भीमपुरा थाना नायक दारोगा अंकित यादव को बलिया जिला अधिकारी महोदय के नाम ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा इस दौरान मुख्य रूप से रवि प्रकाश यादव, अभिनव यादव विद्रोही, मिलिंद यादव, गोलू यादव,दीपक,अवनीश मिश्रा,अजय , अनीश गुलाबचंद भारती,मनीष, सौरभ, अभय, सोनू ,अच्युतानंद राजाराम, विशाल ,अभय सिंह , अभिमन्यु, श्रवण, संदीप, पवन, विवेकानंद आदि मौजूद रहे ।


