औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे का मऊ में भव्य स्वागत
मऊ। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मऊ जनपद में आए नए औषधि निरीक्षक डा0 आशुतोष कुमार चौबे जी का भव्य स्वागत किया गया अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया, बताते चले कि घोसी में आयोजित कार्यक्रम में रतनपुरा, मधुबन, मझवारा, नदवासराय, अमिला, के सभी दवा व्यापारी उपस्थित रहे, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय और महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर औषधि निरीक्षक मऊ का स्वागत किया, रतनपुरा के अध्यक्ष भगवान गुप्ता, मधुबन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने भी अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के सचिव रमेश सिंह, मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री लाल बिहारी गुप्ता, संजू बरनवाल, सुनिल मिश्रा, संरक्षक तीर्थराज सिंह ने भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, इसी कड़ी में जीतने भी दवा व्यापारी उपस्थित थे सभी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर औषधि निरीक्षक मऊ का स्वागत किया।
संचालन सचिव रमेश सिंह ने किया, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि यह हमारी परम्परा रही है कि जब भी कोई नया औषधि निरीक्षक मऊ आया है तो घोसी ने उनका प्रोगाम लेकर स्वागत करने का कार्य किया है, रतनपुरा अध्यक्ष भगवान गुप्ता ने कहा कि जितनी भी गाइड लाइन मिलती है हम सभी दवा व्यापारी उसी के अंतर्गत दवा बिक्री करने का कार्य करते हैं, ओमप्रकाश गुप्ता, नवनीत चौरसिया सहित सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि हम जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं और दवा बिक्री एक सेवा है इस भावना से दवा की बिक्री करते हैं, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने सभी दवा व्यापारी से कहा कि दवा की बिक्री एक सेवा भाव है अगर कोई ऐसा मरीज आता है जो मजबूर है या पैसे नहीं है तो उन्हें फ्री में दवा देकर उनकी सेवा करनी है, जितनी भी प्रतिबंधित दवाएं हैं उनकी बिक्री न की जाए और जो भी शिड्यूल एच 1 और नारकोटिक की दवा की बिक्री करने पर उसका पूरा रिकार्ड एक रजिस्टर पर अंकित करें, दवा बिल से खरीदे और बिल से ही बेचें, औषधि निरीक्षक डा0 आशुतोष कुमार चौबे ने सभी दवा व्यापारियों को दवा की बिक्री का दिशा निर्देश दिए, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सचिव रमेश सिंह, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, संरक्षक तीर्थराज सिंह, मंत्री अनुपम श्रीवास्तव मिडिया प्रभारी नवनीत चौरसिया, संगठन मंत्री लाल बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा, सुनिल मिश्रा, पारस नाथ मौर्य, राजेश सिंह, सूर्यदेव चौरसिया, अजय गुप्ता, संजू बरनवाल, सचिन कुमार, चंदन सिंह, चंदन मिश्रा, जमशेद अहमद, दिनेश मधेशिया, संतोष मौर्या राधेश्याम सिंह, यशवंत सिंह, सहित रतनपुरा अध्यक्ष भगवान गुप्ता, मधुबन अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, एवं अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए औषधि निरीक्षक डा0 आशुतोष कुमार चौबे जी का भी धन्यवाद किया।


