केक काटकर मनाया गया सहारा न्यूज़ ब्यूरो मऊ का 15 वां स्थापना दिवस
0 पूर्व ब्रिगेडियर पालिका अध्यक्ष और आई एम ए अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से केक काटा
0 आगंतुकों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, तुलसी पौधा एवं कलम से किया गया सम्मानित
0 वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ नवनिर्मित अत्यधिक कार्यालय का उद्घाटन
0 ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हैं पत्रकार: पूर्व ब्रिगेडियर
मऊ। स्थानीय सहारा न्यूज़ ब्यूरो मऊ कार्यालय में रविवार को मां सरस्वती जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके केक काटकर 15 वां स्थापना दिवस खुशी के साथ मनाया गया। जबकि यहां नवनिर्मित अत्याधुनिक कार्यालय का भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन हुआ।
आजमगढ़ मोड़ तिराहा स्थित सहारा न्यूज़ ब्यूरो कार्यालय के कक्ष में पूर्व ब्रिगेडियर डॉ.पी एन सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस सी तिवारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर 15वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्रिगेडियर डॉ पी एन सिंह ने कहा कि सच कहने की हिम्मत राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक समाचार में ही है। इसलिए हम इनके सभी उन्नत की कामना कर रहे हैं।
पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने भी कहा कि मीडिया में आज भी राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक और रोजनामा उर्दू का नाम अदब से लिया जाता है। आईएमए अध्यक्ष डॉ.एससी तिवारी ने सहारा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आज मौजूदा समय में मीडिया चुनौती के रूप में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकृष्ण बरनवाल ने नवनिर्मित अत्याधुनिक सहारा न्यूज़ ब्यूरो के कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया और कार्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्थापना दिवस समारोह में चिकित्सकों एवं शिक्षा से जुड़े और समाज के विभिन्न वर्ग से आए
गणमान्य लोगों मैं खासतौर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार,साड़ी कारोबारी जमाल अर्पण, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ.एच एन सिंह सहित
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता,डॉ. सत्यानंद राय, डॉ असगर अली सिद्दीकी, डॉ एम असलम, राशिद भाई ,डॉ आसिफ उस्मानी, डालमिया सनबीम स्कूल के प्रबंधक ऋषभ सिंह, किडजी स्कूल के प्रबंधक आशुतोष सिंह, समाजसेवी राजीव प्रकाश सिंह, सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष सराफ, डॉ मनोज यादव, अरशद जमाल, आरपी सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक केसी पीटर, डॉ.आरके लाल डॉ.अमित रंजन, डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह, रामग्वाल यादव, आलोक कुमार, नागेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार वर्मा आदि को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, कलम और तुलसी का पौधा प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार राजेश बरनवाल, सरफराज अहमद, विनोद गुप्ता, आसिफ खान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
























