अपना जिला

व्यापारी समाज को मान सम्मान समाजवादी पार्टी में ही मिलता :सोनी

मऊ। समाजवादी व्यापार सभा का मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शिवम् कुमार सोनी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सोनी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज को मान सम्मान समाजवादी पार्टी में ही मिलता है। व्यापारी समाज समाजवादी सरकार में ही सुरक्षित रहा है। “व्यापारी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”
व्यापार सभा के नेता अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि भाजपा सरकार में जीएसटी की छापेमारी से व्यापारी पीड़ित है। टैक्स सरलीकरण के नाम पर और ज्यादा काम्प्लीकेटेड बना दिया गया है। भाजपा सरकार अपने 9वर्ष के कार्यकाल में बड़े कारखाना नहीं लगा सकी। एक बड़ा बिजलीघर तक नहीं बना।
श्री मद्धेशिया ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं उनके कारोबार से ही रोजगार मिलता है। उससे ही समता और सम्पन्नता आएगी। किसान और व्यापारी के बीच घनिष्ठ सम्बंध है। किसान की तरक्की होगी तो व्यापारी भी खुशहाल होगा। व्यापारियों का शानदार इतिहास है। वे अर्थव्यवस्था को मजबूती देते है। समाजवादी पार्टी का भरोसा व्यापारी समाज पर है समाजवादी सरकार बनने में व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। व्यापारी समाज के समर्थन से भाजपा की विदाई तय हो जाएगी।
2027 में PDA की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर संजय मद्धेशिया,प्रीतम मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, वेदप्रकाश सोनकर, अमन वर्मा, किशन,अभय गुप्ता, विनित चौधरी,धन जी गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *