सचिन तेंदुलकर ने क्यों लिखा मंत्री जी को पत्र?
मास्टर ब्लास्टर ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. जो घटिया किस्म के हेलमेट बनाते हैं. सचिन ने फर्जी आईएसआई मार्क के साथ हेलमेट बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सचिन का मानना है कि दुपहिया वाहनों की बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर यह जरूरी है कि सुरक्षा उपकरण उच्च स्तर के हों. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इसके पहले भी कई बार दुपहिया वाहनों के हादसों को लेकर गंभीरता दिखा चुके हैं. कुछ दिनों पहले सचिन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की अपील करते हुए नजर आए थे.

