अपना जिला

प्रयास वेलफेयर व जिला अस्पताल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर 

मऊ। प्रयास वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला चिकित्सालय मऊ स्थित ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आज पुलिस लाइन, मऊ के सम्मेलन कक्ष में एक महा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा नियमित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करना था।

इस शिविर में पुलिस विभाग के जवानों के साथ-साथ प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर की विशेष बात यह रही कि मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री प्रशांत नागर तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एसएमओ डॉ. सलीम खान ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की और उपस्थित जनसमूह से नियमित रक्तदान की अपील की।

शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कोपागंज निवासी श्री तुफैल अहमद ने इस अवसर पर अपनी 25वीं बार रक्तदान करके सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने।

समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री महेश सिंह अत्रि और CDO श्री प्रशांत नागर ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम, जिला अस्पताल ब्लड बैंक का स्टाफ, एवं डब्ल्यूएचओ की टीम पूरी तत्परता से मौजूद रही। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

“रक्तदान करें, जीवन बचाएं” – इस संकल्प के साथ यह शिविर मानवता की सेवा का सशक्त उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *