जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्रमुखता से करें निस्तारण : डा धर्मेंद्र पांडेय
घोसी।स्थानीय तहसील के सभागार में शुक्रवार को नये लेखपालों से परिचयात्मक बैठक तहसीलदार डा धर्मेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें नए लेखपालों को उनके कर्तव्य का बोध कराया गया।जिससे लोगों का कानून पर विश्वास बना रहे।
तहसीलदार डा धर्मेंद्र पांडेय ने नए लेखपालों के साथ ही मौके पर उपस्थित अन्य राजस्वकर्मियों को सम्बोधित करते हुए राजस्व नियमावली के बारे में विस्तार पूर्वक समझाते हुए कहाकि आप सभी जब भी क्षेत्र में जाये जनता के हित में कार्य करें।शिकायतों के भौतिक स्थिति से अवगत होते हुए पक्ष विपक्ष दोनों की बातों को सुनकर निर्णय लें ।किसी भी दशा में एक पक्षीय या पूर्वाग्रही होकर कार्य न करें।आप सभी किसी भी दशा में नियमावली से हट कर किसी के दबाव या प्रलोभन में होकर कार्य न करें। शेष स्वामित्व के सर्वे को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके साथ ही जनहित की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित कराने का कार्य करें।इस अवसर पर तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय,गौरव राय,सुधाकर ,जयप्रकाश यादव,मतीन खान,पारसनाथ ,अजय चौहान,दिनेश ,मनीष मिश्र,कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।


