अपना जिला

पुरानी रंजीश में 20 वर्षीय युवक को गोली मारी, भर्ती

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के करहां मुख्य मार्ग स्थित नोनियापुर मोड के पास शुक्रवार सायंकाल पुरानी रंजीश को लेकर 20 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र जोगिंदर निवासी नोनियापुर को एक व्यक्ति ने घर जाते समय रोक कर गाली देते हुए गोली मार दिया। जिससे युवक के कमर में गोली लगने से वह वहीं सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया।
इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने घटना की छानबीन में लुट गए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर घायल युवक अखिलेश कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर सुरहुरपुर गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बाहुबली ने शुक्रवार संध्या लगभग 6:30 बजे जैसे ही मै घर जाने के लिए करहा मोहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग से नोनियापुर मोड के पास पहुंचा वहां पर उस व्यक्ति ने रोककर गाली गुप्ता देते हुए तुरंत असलहा निकालकर गोली मारकर मौके से फरार हो गया।कमर में गोली लगने से अखिलेश बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अखिलेश को आसपास के लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल रविंद्र नाथ राय छानबीन में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *