अपना जिला

बिजली विभाग के ठेकेदार के लापरवाही से मजदूर की हुई मौत

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदाबाद गोहना हलीमाबाद 132 केवीए के बगल में स्थित आईटीआई विद्यालय के पास बुधवार को नए पोल पर 11 हजार के विद्युत तार को मजदूरों द्वारा लगाया जा रहा थी कि अचानक विद्युत प्रवाहित होने के कारण करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय मजदूर मनीष उर्फ गोलू पुत्र देवमुनि राम निवासी ग्राम खजूर थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको आनन-फानन में तुरंत लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर मृतक मजदूर के पिता देव मुनि ने पुलिस को तहरीर दिया की विद्युत विभाग एवं संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते पुत्र की मौत हुई है। विद्युत सब स्टेशन हलीमाबाद के पास लगे नए पोल पर ठेकेदारों के माध्यम से मजदूर लगाकर विद्युत के नए पोल पर 11 हजार बोल्ट के तार को दौड़ाया जा रहा था। विद्युत विभाग एवं संबंधित ठेकेदार अरविंद चौरसिया द्वारा शटडाउन लिए बगैर ही विद्युत तार लगाया जा रहा था। जैसे ही मजदूर विद्युत पोल पर चढ़कर विद्युत तार दौड़ा रहा था कि अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में आने से मजदूर मनीष उर्फ गोलू की मौत हो गई।सूचना मृतक के पिता देव मुनि एवं परिजनों को मिलने पर रोते बिलखते परिजन गाजीपुर से मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ राय व अन्य पुलिसकर्मी विद्युत सब स्टेशन हलीमाबाद पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
मृतक के पिता देवमुनि कोतवाली पहुंचकर विद्युत विभाग के लापरवाही के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार की भी लापरवाही के विरुद्ध तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाया।
मृतक मनीष अभी एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन की शादी करने के बाद मजदूरी का कार्य करने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना आया था,उसको क्या पता था कि विभाग की लापरवाही के चलते विद्युत चपेट से उसकी मौत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *