अपना जिला

हिंदू जागरण समिति ने रक्तदान कर मनाया सीएम योगी का birthday

मऊ । हिंदू जागरण समिति के तत्वाधान में गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 53 वां जन्मदिवस समारोह भीटी हनुमान नगर स्थित कार्यालय पर हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त किया इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज को एक हिंदुत्व वादी विचारधारा वाला नेता बताया।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ संत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिंदू संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं उनकी नीतियां कानून और व्यवस्था को मजबूत करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला है उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं जिसमें राज्य की कानून व्यवस्था सुदृढ़ एवं मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रांतीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करके समाज को दिशा देने का काम किया है हिंदू।  जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने शिक्षा स्वास्थ्य और जनता के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है।

संरक्षक एडवोकेट सुदर्शन सिंह और नरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी जी एक हिंदू संत और उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं उनके मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा उनकी नीतियां और उनकी विचारधारा उन्हें लोकप्रिय बनाती हैं हिंदू जागरण यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर प्रांत संयोजक श्याम सिंह, अमित वर्मा, रवि सैनी, जोगिंदर प्रजापति, आकाश ठाकुर, आदित्य रंजन सिंह, विजय रंजन सिंह, अंकित प्रजापति, रोशन वर्मा, अनुराग बरनवाल, सत्यम गुप्ता, राजश्री श्रीवास्तव, प्रताप यादव, रवि गुप्ता, राजकुमार मौर्य, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपरांत हिंदू जागरण समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शारदा नारायण हॉस्पिटल पहुंचकर पदाधिकारीयो ने 12 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों के काम आएगा । इस अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर संजय सिंह ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर सुजीत कुमार सिंह थैलासीमिया वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी रवि खुशवानी आदि उपस्थित रहे डॉक्टर संजय सिंह ने रक्तदान करने वाले हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं से लोगों को प्रेरणा और नसीहत लेनी चाहिए उन्होंने सभी आए हुए पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Screenshot
Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *