गांव के दो लोगों द्वारा नवीन परती पर किये गये अवैध कब्जा को प्रशासन ने हटवाया गया
नदवासराय/मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सहुआरी के राजस्व ग्राम इसहाकपुर में गांव के दो लोगों द्वारा नवीन परती पर किये गये अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम श्रावस्ती मॉडल के कर्मचारियों द्वारा अवैध कब्जा हटवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसहाकपुर गांव निवासी उमेश पुत्र रामधारी व बेचई पुत्र शंकर द्वारा गांव की नवीन परती पर कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत पर सरकार के चलाये गये अभियान के तहत जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा गांव की जांच कराकर दोनों लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को राजस्व टीम कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन से कब्जा हटवाया गया। इस बावत टीम प्रभारी रामशकल प्रजापति ने बताया कि दोनों व्यक्तियों द्वारा गांव में स्थापित नवीन परती के आराजी नं0 55 रकबा तीन बिसवा पर कब्जा था। जिसे शासन के निर्देश पर कब्जा हटवाया गया। इस मौके पर एसआई धनन्जय सिंह, अजित यादव, प्रमोद यादव, शिवकुमार उपाध्याय, ग्रामप्रधान उमेश चन्द्र यादव, राजस्व निरीक्षक जीउत राम, लेखपाल दुर्गेश कुमार, उमाकान्त आर्य, सर्वेश कुमार, रामसमूझ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

