अपना जिला

फोर लेन के किसानों के भूमि का प्रतिकर कैम्प के माध्यम से तहसीलों में

मऊ 19 मार्च,2018। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जनपद मऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के कि0मी0 110 से 157.200 तक के भू-खण्ड का निर्माण अनुरक्षण, प्रबन्ध और प्रचालन के लोक प्रायोजन के लिए अर्जित की जा रही निम्नलिखित ग्रामों में भूमि का प्रतिकर वितरण, कैम्प का आयोजन सम्बन्धित तहसीलों में दिनांक 19.03.2018 व 21.03.2018 से 27.03.2018 व 27.03.2018 से 31.03.2018 तक किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिकर/परिसम्पत्ति वितरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया है, और प्रभावित किसानों का शीघ्र अवशेष प्रतिकर का वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। तहसील सदर में भदसामानोपुर, कांछीकला, ढेकवारा दिनांक 19.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, तहसील घोसी में टडियांव, कल्यानपुर हाजीपुर दिनांक 21.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, घोसी में तिलई खुर्द, तिलई बुजुर्ग दिनांक 22.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, घोसी में हडहुआ, चकफैज्जुल्लाह, सोनाडीह दिनांक 23.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, तहसील सदर में सुल्तानपुर, भदेसरा रेवरीडीह दिनांक 24.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, तहसील घोसी में अमिला, हेमई, अहिरानी दिनांक 28.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, घोसी में बसारतपुर, कुसुम्हा दिनांक 29.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, तहसील सदर में कटरा, ओड़हरा पनियरा दिनांक 30.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक, तहसील घोसी में शाहपुर, गोठा दिनांक 31.03.2018 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक प्रभवित भू-स्वामी उपरोक्तानुसार कैम्प आयोजन की नियत तिथि को अपना प्रतिकर प्राप्त करने हेतु वर्तमान उद्वहरण खतौनी, तहसीलदार द्वारा प्रमाणित हिस्सा प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, दो रसीदी टिकट, बैंक पासबुक की छाया प्रति जिसपर बैंक का आई0एफ0एस0सी0 कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो, पते के सम्बन्ध मंे प्रमाण जैसा आधार कार्ड, फोटा पहचान पत्र, व पासपोर्ट आदि के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *