एयरपोर्ट पर खोया सामान, ढूंढना होगा आसान
टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अगर आप का सामान एयरपोर्ट पर कहीं गुम हो गया है. तो उसको ढूंढ निकालने का काम अब एक अप्लिकेशन के जरिए आसानी से हो सकेगा. भारतीय सुरक्षा बल CISF ने एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है. जिसके जरिए इस काम को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा. इस अप्लिकेशनके जरिए यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. जिसका नाम है ‘Lost and found’ यानि खोया और पाया. अगर आपको इस वेबसाइट को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है तो इसके लिए सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग यानि इन्फार्मेटशन एंड टेक्नॉलजी की वेबसाइट से डाउनलोटड कर सकते हैं. मजेदार बात ये है कि इस अप्लिकेशन के जरिए आप डाइेक्ट शिकायत दर्ज कर सकते हैं. और समय समय पर अपनी शिकायत का स्टेटश भी तुरंत पा सकते हैं. तो है ना मजेदार अप्लिकेशन. तो आप सुरक्षा बलों द्वारा जारी इस अप्लिकेशन का डाउनलोड करें और इसका फायदा उठाएं, हालांकि अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने में चूक ना करें.
