अपना जिला

एलईडी वैन के माध्यम से यूपी सरकार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा मऊ वासियों ने

मऊ 19 मार्च,2018। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लोक भवन लखनऊ में विविध आयोजन किया गया। इसी आयोजन का लाइव प्रसारण एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से जनपद मऊ के सहादतपुरा पेट्रोल पम्प पर लोगों ने देखा। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त एल0ई0डी0 वैन द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जनपद प्रभारी राजीव जौहरी, मीना अग्रवाल, विजय राजभर सहित आम जनता तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *