खेल-खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या कभी 300 रुपए के लिए खेलते थे क्रिकेट

जी हां आपने जो हेडलाइन में पढ़ा वो बिल्कुल सच है. ये दावा हम यूं ही नहीं कर रहे हैं. बल्कि इस बात की पुष्टि खुद भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन की पत्नी नीता अंबानी ने न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कही है.भारतीय क्रिकेट के टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की कहानी उन्होंने इस प्रोग्राम के जरिए खुद से शेयर की. नीता अंबानी ने बताया हार्दिक पांड्या कभी महज 300 रुपये के लिए क्रिकेट खेलने जाते थे. नीता अंबानी ने उनके संघर्ष की कहानी लोगों से शेयर की. नीता अंबानी ने कहा कि मैं ऐसे दो भाइयों की कहानी आप से शेयर करना चाहती हूं जो गुजरात के रहने वाले हैं. जो जमीनी स्तर से आएं हैं. नीता ने बताया कि हार्दिक और कुणाल ने कड़ी मेहनत की है जिसका फल उन्हें मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *