शौच करने गये युवक को आया गस्त, पोखरे में डुबने से हुयी मौत
नदवासराय/मऊ। कोतवाली घोसी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नदवासराय बाजार में सुबह शौच करने गये, एक युवक की दौरा आने से पोखरे में डुबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली घोसी क्षेत्र स्थित नदवासराय बाजार निवासी अजय पुत्र मोहन मोदनवाल उम्र 20 वर्श सुबह लगभग सात बजे शौच करने पोखरी के तरफ गया था और शौच कर पोखरी में गया तो अचानक दौरा आ गया और वह पोखरी में गिर कर डुब गया। जिससे उसकी पोखरी में ही मौत हो गई। लगभग आठ बजे बाजार के कुछ लोग पोखरी के तरफ टहलने गये तो शव देखकर शोर मचाया इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई।

