चर्चा में

यात्री गण ध्यान दें – विभिन्न स्टेशनों पर नान-इण्टरलाकिंग का कार्य की वजह से निम्नलिखित गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

गोरखपुर। पूर्वी सीमान्त रेलवे के अलीपुर द्वार मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नान-इण्टरलाकिंग का कार्य किये जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का एवं अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

25 मार्च, 2018 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जं., अलीपुर द्वार एवं समुकतला रोड के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार जं. स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

25 मार्च, 2018 को चण्डीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जं., अलीपुर द्वार एवं समुकतला रोड के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वारा जं. स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

24 एवं 25 मार्च, 2018 को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिलीगुड़ी जं., अलीपुर द्वार, समुकतला रोड एवं न्यू बोगाईगांव के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार, बिन्नागुड़ी एवं न्यू माल जं. स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

26 मार्च, 2018 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12435 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समुकतला रोड, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी जं. एवं न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार जं. स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

26 मार्च, 2018 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समुकतला रोड, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी जं. एवं न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार जं. स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

26 मार्च, 2018 को गुहावटी टाउन से प्रस्थान करने वाली 15651 गुहावटी़-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समुकतला रोड, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी जं. एवं न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार जं. एवं बिन्नागुड़ी स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

25 एवं 26 मार्च, 2018 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समुकतला रोड, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी जं. एवं न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जायेगी तथा इसे अलीपुर द्वार जं., दलगांव, हसिमारा एवं न्यू माल जं. स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,
गोरखपुर संजय यादव द्वारा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *