बस अब और नही! डरे नहीं, डटे रहें, “चुप्पी तोड़ें महिलाएं”
मऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रोबेशन विभाग की तरफ से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज एवं रतनपुरा में महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन वृहस्पतिवार को किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती विनीता पांडे ने बताया कि- आजकल सबसे अधिक शोषण महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रहा है क्योंकि वह भय ,लाज एवं नादानी की वजह से अपनी आवाज नहीं उठा पाते हैं और जितना चाहते हैं उतना ही शोषण बढ़ता जाता है लेकिन अब अपनी चुप्पी तोड़ें आवाज़ उठाएं सही नहीं बल्कि डटकर सामना करें कानून भी उनकी पूरी तरह से मदद करेगा। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 रेस्क्यू वैन के बारे में भी विधिवत जानकारी दिया, और बताया कि यह 24 घंटे महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य करती है श्रीमती पांडे ने महिलाओं एवं बच्चों के बीच पांच मुद्दों को उठाया और इस पर रोक लगाने के लिए सभी को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया कि बाल विवाह, बाल शोषण, बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति, यौन शोषण कहीं भी हो रहा है तो इस पर आवाज़ उठाएं तथा हमारे विभाग को सूचना दें इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू पांडे ने पॉक्सो एक्ट के बारे में तथा आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर रंजना ने 181 रेस्क्यू वैन तथा प्रोबेशन कार्यालय की सामाजिक कार्यकर्ता अनीता चौरसिया ने महिला सम्मान कोष एवं स्पांसरशिप के बारे में विधिवत जानकारी दिए, अंत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं बच्चियों ने “नारी शक्ति, जिंदाबाद” तथा” कभी न हारी, वह है नारी” का नारा लगाकर कार्यक्रम की सार्थकता को और बढ़ा दिया।

