नगर को पेय जलापूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जारी है हमारा हर सम्भव प्रयास : तय्यब पालकी
मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 7 भीटी (हरिद्वार कालोनी) में श्री प्रहलाद गुप्ता से जामवंत राय, कन्हैया गुप्ता, एस0एन0 राय व रामदरश राम तक लगभग 8.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली मरम्मत व इण्टरलाकिंग कार्यां का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री मुहम्मद तय्यब पालकी ने किया। मौके पर वार्ड सभासद व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने फूल मालाओं से पालिकाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर वार्ड सभासद श्रीमती माधुरी देवी ने मुहम्मद तय्यब पालकी का कोटिशः आभार व्यक्त किया। कहा कि नया बोर्ड श्री पालकी के नेतृत्व में नयी-नयी जनकल्याणकारी योजाओं को क्रियान्वित करने के अपने लक्ष्य पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम नगर के हित एवं विकास के लिये श्री पालकी के साथ हैं।
इस अवसर पर मुहम्मद तय्यब पालकी ने अपना विचार व्यक्त करते हुये लोगों को बताया कि हम नगर को काफी बेहतर बनाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। नगर वासियों के आवागमन को सुचारू बानाने के लिये हम चिन्ति हैं। इस क्रम में नगर के अनेकों स्थानों पर डिवाइडर बना कर अवाम को राहत पहुँचाने का काम प्रगति पर है। उन्होंने पेयजलापूति से सम्बन्धित अपने प्रयासों को बताते हुये कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है वहां पर नये नलकूप लगाये जायेंगे। सहादत पुरा में भी जमीन उपलब्ध है वहां पर नया टयूब्वेल लगाया जायेगा। जिन क्षेत्रों में इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प खराब हैं उन्हें जल्द ही रिबोर कराया जायेगा ताकि अवाम को पानी की समस्या से निजात दिलायी जाये। मदनपुरा में बोरिंग का काम चल रहा है। श्री पालकी ने बताया कि खेदूपुरा, भदेसरा, बख्तावरगंज में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु हम हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां आवश्यक है वहां वाटर कूलर भी लगाये जायेंगे एवं जो वाटर कूलर खराब हैं उन्हें भी जल्द ठीक करा लिया जायेगा ताकि गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिये स्वच्छ एवं पीने का ठण्डा पानी उपलब्ध रहे। नगर क्षेत्र स्थित छूटे हुये मकानों पर कर लगाने हेतु पुनः आवेदन की अपील करते हुये श्री पालकी ने कहा है कि ऐसे भवन स्वामी जिनके मकान अभी तक छूटे हुये हैं वह अपने भवनों पर करारोपण हेतु चूक न करते हुये 31 मार्च 2018 तक अवश्य आवेदन करें।
इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि राजकुमार सैनी (राजू), सभासदगण मुनव्वर अब्दुल गफूर, नसीम अख्तर, फखरेआलम व क्षेत्रीय लोगों में राजन शर्मा, विजय बहादुर निषाद, विरेन्द्र शर्मा, मातादीन रावत, जगदम्बा प्रजापति, प्रतीश राय, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

