छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
घोसी/मऊ। कोतवाली पुलिस ने वृहस्पातिवार को अमिला चौहान पुरा निवासिनी एक नाबालिग की तहरीर पर गांव के ही युवक के विरुद्ध रात्री में 11.15 बजे सोते समय छेड़ छाड़, करने विरोध पर मारने को लेकर पास्को एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना बुधवार की रात्री की है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार अमिला चौकी के एक गांव निवासिनी नाबालिग लड़की बुधवार की रात्री में अपने माँ के साथ सोई थी। रात्री12.15 बजे गांव का ही एक युवक कृष्णदेव उर्फ़ तल्लु पुत्र शम्भू नाथ चारपाई के पास आकर कपड़ा खींचते हुये,अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जब माँ ने शोर मचाया तो आरोपी मारपीट कर भाग गया।
