Uncategorized

इनरव्हील क्लब मऊ की सदस्यों ने बांटे कपड़े के झोले

मऊ। प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए इनरव्हील क्लब मऊ की सदस्यों ने आज सहादतपुरा स्थित मार्केट में विभिन्न दुकानों पर कपड़े के झोले बांट कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण का कारक और सभी जीव जंतुओं के लिए खतरा बन जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक का उपयोग हो जाने पर यदि उसे जलाया जाए तो वह जहरीली गैसें छोड़ता है,जो हमारे श्वसन अंगों को प्रभावित करता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्लास्टिक मुक्त भारत का निर्माण किया जाए। प्लास्टिक के निशान को खत्म कर दिया जाए और भारत को प्रदूषण रहित बनाया जाए। इसी मुहिम को बढ़ाने के लिए आज हम लोग उतरे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत की मांग बढ़ती जा रही है क्योंकि आने वाले दिनों में प्लास्टिक अत्यंत गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसके लिए लोगों को कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है।
इन्हरवील क्लब मऊ की सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने में सहयोग करने को कहा। आनेवाली पीढ़ी के लिए यह आवश्यक है। इस दौरान इन्हरवील क्लब की अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव ने दुकानदारों और उपस्थित लोगों से अपील की कि प्लास्टिक की जगह विकल्प जूट या कपड़े का बैग इस्तेमाल करें। परिजनों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने को कहा, तभी सही मायने में प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *