Uncategorized

संकल्प दिवस के रूप में अजीत पवार का जन्मदिन मनाया गया

मऊ। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निर्देश में यह संकल्प लिया गया कि एक वर्ष में लगभग एक लाख वृक्षारोपण किया जायेगा। जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /प्रवक्ता मुरली मनोहर पाण्डेय नें वृक्षा रोपण कर सुभारम्भ किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 सत्यप्रकाश नें हास्पीटल में मरीजों को फल वितरण किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने हेतु निःशुल्क शिक्षा, रोजगार परख शिक्षा, गन्ना किसानों का समय से भुगतान, हेतु सरकार पर दबाव बनाने के लिए संकल्प लिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश मोदी के नेतृत्व में आगे जा रहा है। आज पूरे दुनिया में भारत का दबदबा है पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। यह देश कभी आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाव वाद में जल रहा था अब देश में अमन चैन और शान्ती है। कुछ लोग ऐसे हैं जो देश में खलल पैदा करना चाहते हैं लेकिन उनके मंसूबे को कामयाब नही होने दिया जायेगा। पूर्वांचल में 32 चीने मिलें थी सभी चीने मिलें बन्द हो गयी। पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था। पिछली सरकारों के गलत नीतियों की वजह से गन्ना किसान काफी परेशान थे लेकिन अब सुधार हो रहा है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीतू चौबे के निर्देशन में आज पूर्वांचल के सभी जनपदों में अजीत दादा पवार का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कन्नौजिया, रघुवीर यादव, धनन्जय मिश्रा, सीमा भारद्वाज, प्रिंस प्रजापति, राहुल पाण्डेय, विजय कुमार, मनोज कुमार, नें जनपद भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *