रोटरी क्लब प्राइड के पद ग्रहण समारोह में शामिल हुए परितोष बजाज
रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष जितेंद्र व सचिव डा. रितेश ने पदभार ग्रहण किया
मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ के चौथे पद ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के आशीर्वाद मैरेज हाल में रविवार की सायं सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रो. परितोष बजाज ने कहा कि रोटरी क्लब जैसा कोई संगठन दुनिया में नहीं है। रोटरी 125 वर्ष पुरानी संस्था है और 220 देशों में अपनी सामाजिक सरोकारों से जानी और पहचानी जाती है।
श्री बजाज ने कहा कि रोटरी फाउंडेशन का एक-एक पैसे का हिसाब रखा जाता है, जो दान रोटरी को मिलता है उसका सारा पैसा समाज के कल्याण में लगाया ।पिछले दिनों कोविड में इसी पैसों से कई स्थानों पे ऑक्सीजन प्लांट, हॉस्पिटलों में आई सी यू लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। अतिथियों का स्वागत रो आलोक खंडेलवाल ने किया उसके पश्चात सत्र 2023 24 के अध्यक्ष अतुल जायसवाल एवं सचिव विशाल शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को सभा के मध्य रखा एवं अपने सदस्यों को उसके लिए सम्मानित किया। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया, व सचिव विशाल शर्मा ने सचिव डॉ रितेश अग्रवाल को कालर पहनाकर पद भार ग्रहण करवाया। साथ ही रोटरी क्लब प्राइड की पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, क्लब ट्रेनर राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, क्लब सर्विस डायरेक्टर अरुण अग्रवाल, यूथ सर्विस डायरेक्टर डॉ रघुनंदन अग्रवाल, इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर विजय बहादुर पाल, वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर मनीष सर्राफ़, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर गिरिराज शरण अग्रवाल, सदस्यता वृद्धि चेयरमैन मुमताज अहमद, रोटरी फाउंडेशन चेयरमैन आलोक खंडेलवाल, सर्विस प्रोजेक्ट चेयरमैन अनूप खंडेलवाल, लिटरेसी चेयरमैन,मुरलीधर यादव, रोटरेक्ट चेयरमैन सौरभ मद्धेशिया, रक्तदान चेयरमैन राजेश तुलस्यान, पब्लिक इमेज चेयरमैन सुशील अग्रवाल, संरक्षक डॉ एस एन खत्री, डॉ जी एस अग्रवाल, डॉ पी के गुप्ता, क्लब आई टी चेयरमैन कृष्णा खंडेलवाल आदि लोगों का पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान एक गरीब महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई जिससे कि उसे उसका परिवार चल सके।
कार्यक्रम का संचालन राकेश गर्ग ने किया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया एवं सचिव रो डॉ रितेश कुमार अग्रवाल ने समारोह में आए हुए रोटरी क्लब आजमगढ़ के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य, रोटरी क्लब बलिया के अध्यक्ष सचिव और जोन 20 के जोनल सेक्रेटरी शिखर सहगल, रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव पुनीत श्रीवास्तव और डॉ असगर अली, डॉ एस सी तिवारी,शमीम अहमद, डॉ ए के सिंह,इनरव्हील क्लब की सचिव ज्योति सिंह एवं सदस्य रितु अग्रवाल, सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी एवं पुष्प रंजन अग्रवाल, सह मंडलाध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल, मंडल सचिव मुकेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि परितोष बजाज को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्य, रोटरी क्लब प्राइड मऊ के वरिष्ठ सदस्य रो डॉ एस एन खत्री मौजूद रहे।





















