मऊ के अभिषेक को मुंबई में राष्ट्रीय रत्न सम्मान
मऊ। आपको बता दे ट्रेन दुर्घटना में दोनो पैर खो देने वाले दिव्यांग अभिषेक पांडेय लगातार सोशल मीडिया से सामाजिक कार्यों में जागरूक रहते है अब तक हजारों लोगों को रक्तदान भी करवा चुके है। और तमाम तरह से जरूरतमंदों की मदद भी कर चुके है। देश में जब कोरोना जैसी महामारी आई तो अभिषेक जी ने दिन रात लोगो की मदद करने का प्रयास किया। उनके सेवा कार्यों को देख डॉक्टर कृष्णा चौंहान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू व अन्य सेलिब्रेटी थे। जिसमें मऊ ब्लॉक परदहा ग्राम परसपुरा निवासी अभिषेक पांडेय को चयनित किया गया। कुछ कारण वस अभिषेक अवार्ड शो में नहीं जा सके तो उन्हें सम्मान के साथ उनके अवार्ड को उनके घर पर भेजा गया। अभिषेक पांडेय ने कहा ये मेरा सम्मान नही बल्कि उन सभी लोगो का सम्मान है जो उनके सामाजिक कार्यों में सहयोगी बनते है। और सभी का आभार जताया।साथ अभिषेक लाखो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।




