अपना जिला

शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर की BJP ने किया समीक्षा

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया तथा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घोसी लोकसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक की।
कृषि मंत्री ने संचालन समिति के कार्यकर्ताओं को बैठक में उचित दिशा निर्देश दिया तथा चुनाव के संबंध में सांगठनिक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के दायित्व की समीक्षा की।
बैठक में शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सचेत करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया गयाइस अवसर पर नूपुर अग्रवाल मुन्ना दूबे देवेंद्र सिंह रामविलास चौहान मनोज राय यशवंत सिंह अरिजित सिंह बाल्मिकी त्रिपाठी विजय राजभर प्रवीण गुप्ता अशोक सिंह रमेश राय दीनबंधु राय संतोष सिंह गनेश सिंह राकेश मिश्र कृष्ण कांत राय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *