अपना जिलापुण्य स्मरण

समाजसेवी अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भटिया में समाजसेवी अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय के तीसरे पुण्यतिथि पर एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू , पूर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बड़राव आद्याशंकर मिश्रा, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, सुभासपा के प्रदेश महामंत्री सुनील तिवारी ,जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी , जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द मणि यादव गुड्ड,शैलेंद्र यादव, दिशा आईटीआई कालेज के प्रबंधक प्रेमभूषण पाण्डेय, श्रीकृष्णा आईटीआई कालेज के प्रबंधक हरिश्चंद्र यादव, ज्ञानी शुक्ला सहित तमाम सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए उनके कृत्यों को याद किया । इस दौरान एमएलसी विक्रांत सिंह रीशू ने कहां कि श्री पाण्डेय जीवन पर्यंत दलितों मजलूमों के लिए शासन प्रशासन के बीच सेतू के तरह बने रहें । इनके पद चिन्हों पर चल कर समाज को एक दशा और दिशा दिया जा सकता है । पूर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख आद्याशंकर मिश्र ने अपने विचारों के माध्यम से समाजसेवी के कृत्यों को रखा । इससे पूर्व बैदिक मंत्रोचार के साथ समाजसेवी के आत्मा के शांति के लिए पूजन हवन किया गया ।तथा विशाल मंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एसीएमओ डा.बी.के. यादव , सीओ अभय कुमार सिंह, सीएचसी फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय,नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, हृदयेश पाण्डेय, सरपंच अमित मिश्र,डा.शिवानंद, डा.नरेन्द्र गौतम, डा.कैलाश मौर्य, डा.नासिर अली , मु.साबिर, राजबहादुर सिंह, कमलनाथ पाण्डेय, प्रशांत कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *