अपना जिला

मुहल्ले की नाली जाम, जनता परेशान, पालिका चुप

मऊ। वार्ड नंबर 45 मोहल्ला रघुनाथपुरा में लगभग बीस रोज से पूरे मुहल्ले की नाली जाम है जनता को रास्ते से गंदे पानी से जाना पड़ रहा है रघुनाथपुरा के लोगों का आरोप है कि वे लगभग दस बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं सफाई इस्पेक्टर को सूचना दे चुके हैं लेकीन अभी तक मऊ नगर पालिका उदासीन बना हुआ हैं। मुहल्ले वालियों का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ रही है अनेक बीमारी फैलने की आशंका है मऊ नगर पालिका अध्यक्ष ना तो सफाई करा रहे हैं ना तो कोई दवा का छिड़काव हो रहा है बहुत बड़ी आबादी है रघुनाथपुरा लोग गंदगी में रहने के लिए मजबूर है। लोगों का कहना है कि अल फहद पाइप के गली से लेकर फैयाज कालिमा की गली तक पूरे रास्ते में पानी भरा हुआ है लोगों को मस्जिद में आने जानें में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मऊ नगर पालिका मस्त है रघुनाथपुरा की जनता त्रस्त हैं।

मुहल्ले के पूर्व प्रत्याशी सभासद नगर पालिका परिषद बेलाल नेता, वार्ड वासी फैसल पाइप, ख़ालिद कमाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद  जमाल एवं अधिशासी अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की अपील किया है।

बेलालनेता फैसल पाइप

ख़ालिद कमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *