अपना जिला

कांग्रेस राजीव राय के साथ है और जीत भी सुनिश्चित

मऊ। हलधरपुर मऊ के एक इंटर कॉलेज के सभागार में किया युवा न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह व विशिष्ट अथिति  राजीव राय प्रत्याशी 70 लोक सभा घोसी रहे। स्वागताध्यक्ष माधवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। और कहा की युवा न्याय के लिए भटक रहा है लेकिन यह सरकार युवा विरोधी नीतियां अपना रही है। श्री सिंह ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए पांच न्याय गारंटी दिलाने का काम सरकार करेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेश बहादुर सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस ने किया, और कहा की 70 लोक सभा घोसी में हर बूथ पर पांच युवा कार्यकर्ताओं को राजीव राय के लिए लगा दिया जाएगा। और कहा की यह कांग्रेस की धरती रही है कल्पनाथ राय की कर्म भूमि है यहां के कण कण में कांग्रेस बसी है। आज कांग्रेस राजीव राय के साथ है और जीत भी सुनिश्चित है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा की यूथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन को जिताने में लगा हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवेंद्र बहादुर सिंह, महासचिव, राजीव रंजन,  प्रभुनाथ यादव , पुष्कर चौबे , आशुतोष सिंह, *सचिव* नवीन चौबे सूरज कुमार, इजहार अहमद, विजय प्रकाश सिंह,तथा मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, विधान सभा अध्यक्ष कलामुद्दीन आजाद, आदित्यमनी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार ,राजेश पासवान, सचिन सिंह ,विकास कुमार, नरेंद्र यादव समेत सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *