मास्टर तैयब के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया संवेदना
मऊ। यूथ कांग्रेस कार्यालय पर 17 मार्च 2024 को दिन में 11:00 बजे एसपी ऑफिस के ठीक सामने कांग्रेस पार्टी के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी माधवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। श्री सिंह ने कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मास्टर तैयब साहब के निधन पर आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए उनके कार्यों और विचारों को यूथ कांग्रेस के जिला कमेटी को अवगत कराया,तथा बताया कि मास्टर तैयब साहब का जाना कांग्रेस पार्टी मऊ के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। हमे उनको विचारों और कार्यों को संजोने का प्रयास करना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते समय कांग्रेस को नगर में बहुत ही मजबूत करने का काम तैयब जी ने किया।
शोकसभा में मानवेंद्र सिंह उर्फ गोलू, सुभास राम, गौरव राय, अजीत यादव,अनस सरताज, वारिश अली, कलामुद्दीन, राजन यादव,राजीव रंजन, पुष्कर चौबे, नवीन चौबे अजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, विरेंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह ने किया।



