मऊ के डा. अंजनी सिंह बने भारतीय बीज अनुसंधान मऊ के प्रधान वैज्ञानिक
फतेह बहादुर गुप्त…
रतनपुरा/मऊ। शिक्षक पृष्ठभूमि से सरोकार रखने वाले जनपद मऊ के रतनपुरा प्रखंड के बिलौझा ग्राम पंचायत निवासी डा. अंजनी कुमार सिहं का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित भारतीय बीज अनुसंधान केन्द्र कुसमौर में प्रिन्सीपल साइन्टीस्ट सीड साइन्स एन्ड टेक्नोलोजी पद पर हुआ है । डा० अंजनी कुमार सिंह के दादा स्व. रामानुज सिंहं दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज इटैली के प्रधानाचार्य थे। जबकि उनके पिता सत्यनारायण सिंह नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुरा में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे, और वह यहीं से सेवानिवृत्ति हुए।
डॉ अंजनी कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ग्रामीण परिवेश में हुई । उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने पैतृक गांव प्राथमिक विद्यालय बिलौझा,जूनियर की पढ़ाई जूनियर हाई स्कूल भुडसूरी, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा नेहरू इन्टरमीडिएट कालेज रतनपुरा तथा ग्रेजुएशन बी.एस.सी. (कृषि), पोस्ट ग्रेजुएशन एमएससी (कृषि) आरबीएस कॉलेज बीचपुरी, आगरा से किया। जबकि उन्होंने पीएचडी डा० भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय-आगरा से किया।

शोध प्रबंध पूरा करने के उपरान्त डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह का चयन एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में शेरे काश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइन्स एण्ड टेक्नोलाजी, जम्मू में हो गया। वही पर बर्तमान में कार्यरत है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अनुसचिव ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह की नियुक्ति की प्रक्रियात्मक जानकारी देते हुए उन्हें एक माह के भीतर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।अनुसचिव रश्मि ने अपने पत्र में लिखा है कि कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की सिफारिशों पर, अध्यक्ष, भारतीय कृषि अनुसंधान सोसायटी, डॉ. अंजनी कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू* की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए प्रसन्न हैं। उनके नियुक्ति का प्रस्ताव दो प्रतियों में अग्रेषित है,जिसकी मूल प्रति उन्हें दे दी जाए, और दूसरी प्रति अपने पास रखी जाए। यदि वह नियुक्ति का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते है, तो कृपया उन्हें परामर्श दिया जाए कि वह यथाशीघ्र, अधिमानतः इस पत्र के जारी होने की तारीख से एक महीने के भीतर अपना कार्यभार ग्रहण कर लें।
यह माना जाता है कि डॉ. अंजनी कुमार सिंह की पहले ही विधिवत गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जा चुकी है, और विश्वविद्यालय के तहत रोजगार के दौरान सेवा के लिए फिट घोषित किया गया है ,और उनके चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन किया गया है, और संतोषजनक पाया गया है। यह भी माना जाता है कि डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने आवश्यक वैवाहिक स्थिति की घोषणा की है ,और भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और निष्ठा की शपथ ली है। उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव की स्वीकृति के बारे में सूचित करते समय इन अनुमानों की पुष्टि कर ली जाए।
डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह की धर्मपत्नी विनीता सिंह भी प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापिका है। जबकि उनके छोटे भाई अमित कुमार सिंह भी सहायक अध्यापक हैं ,और वाराणसी नगर में कार्यरत हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कुसमौर बीज अनुसंधान केन्द्र के लिए प्रधान वैज्ञानिक (सीड साइन्स एण्ड टेक्नो लोजी) के लिए चयन होने पर पूरे प्रखंड में हर्ष व्याप्त है।
डॉ अंजनी कुमार सिंह का प्रधान वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर उनके पिता सेवानिवृत्ति प्रवक्ता सत्यनारायण सिंह उनके अनुज अमित कुमार सिंह, व्यापार मंडल रतनपुरा के अध्यक्ष रामनारायण साहू, उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष डॉ जय हिंद यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, प्रमुख समाजसेवी श्याम नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह लोहराई, राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण भारतवंशी समाजसेवी जयप्रकाश पटेल इत्यादि ने बधाई देते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति एवम उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

