मऊ के सात अस्पतालों को जिला प्रशासन ने क्यों भेजा नोटिस
मऊ जिले में चल रहे फर्जी अस्पतालों को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं, जिला प्रशासन ने उन 7 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है, जो अवैध रूप से चल रहे थे। ये नोटिस एडवोकेट गोपाल निषाद की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पतालों को जारी किया है, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिन निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है उनके नाम इस प्रकार हैं।
1. प्रबंधक यूनिक हॉस्पिटल, मऊ।
2. प्रबंधक अंजली हॉस्पिटल गाजीपुर तिराहा, मऊ।
3. प्रबंधक रूद्र हॉस्पिटल ब्रह्मस्थान, मऊ।
4. प्रबंधन त्रिमूर्ति हॉस्पिटल भीटी, मऊ।
5. प्रबंधन हेरिटेज हॉस्पिटल ब्रह्मस्थान, मऊ।
6. प्रबंधन द आईकॉन हॉस्पिटल, पुरानी तहसील, मऊ।
7. प्रबंधक भाव्या सर्जिकल हॉस्पिटल, पुराना राहुल हॉस्पिटल, मऊ।


