डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के पूर्व प्राचार्य डा. शशि भूषण मिश्र का निधन
मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के पूर्व प्राचार्य डा. शशि भूषण मिश्र की 91 वर्ष की अवस्था में लखनऊ स्थित आवास पर मंगलवार को निधन हो गया।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर ग्राम लेदिहा निवासी डा. शशि भूषण मिश्र डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ इतिहास के प्रोफ़ेसर थे, और जुलाई 1995 में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पुत्र पवन किशोर मिश्र के साथ लखनऊ में रहते थे। उनका शव लखनऊ से उनके गाँव लेदिहा, गाजीपुर ले आया गया, वहाँ से अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर गंगा घाट पर ले जाया जाएगा।
पूर्व प्राचार्य शशिभूषण मिश्र के निधन का समाचार सुनते ही लखनऊ, ग़ाज़ीपुर व मऊ में उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्रबंधक गौरी शंकर खण्डेलवाल, पूर्व प्राचार्य डा. ए के मिश्रा, प्राचार्य शर्वेश पाण्डेय, महावीर खण्डेलवाल, बैजनाथ गुप्ता, कमलेश राय, राजनाथ तिवारी, डा. कंचन राय, डा. जेपी राय, मनोज पाण्डेय, डा. मुक्तेश्वर पाण्डेय, सुरेंद्र वर्मा, रामजी उपाध्याय, ऋषिकेश पाण्डेय, ललित यादव, डीजीसी अजय सिंह, राकेश तिवारी, मनोज कुशवााहा, दिलीप तानवानी ने शोक व्यक्त किया।

