पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 17.02.18 सायंकाल थाना प्रभारी संजय सरोज मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित अभियुक्तों के दबिश के दौरान सिकटिया पुल के पास दो शातिर व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया, इस दौरान मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमशः प्रदीप चौहान पुत्र मोतीलाल निवासी नंदवासराय थाना घोसी मऊ व आलम खान पुत्र सब्बीर निवासी व थाना दोहरीघाट मऊ बताया गया, उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः एक-एक अदद तमंचा व खोखा/जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 69,70,71/18 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
