मऊ के अजय साहू बने छत्तीसगढ़ राज्य में बसपा के प्रदेश प्रभारी
(चंद्रशेखर श्रीवास्तव)
मऊ। जनपद के व्यापारी नेता व उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी भाई अजय साहू को बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा बहुजन समाज पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर मऊ जनपद के व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित पूर्वांचल के शुभचिंतक व बसपा जन गदगद है। व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक कैम्प कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी भाई अजय साहू को बसपा का छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी भाई अजय साहू को बसपा का छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने से उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के व्यापारी अब एकजुट होकर अपने हक व हुकूक की लड़ाई लड़ सकेंगे। साथ ही साथ प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद भी होंगे। साथ ही साथ भाई अजय साहू को प्रभारी बनने से व्यापारी संघर्षों को नई धार व नया आयाम भी मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति एकजुट होने पर बल दिया। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि व्यापारी संघर्षों को धार देने वाले नव नियुक्त बसपा के छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी भाई अजय साहू का जनपद आगमन पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, महामंत्री द्वय नन्द किशोर गुप्ता, कृष्ण मोहन मल्ल, युवा जिला महामंत्री आशीष वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जी0पी0 बरनवाल अखिलेश, चिरैयाकोट से अब्दुल सत्तार कुरैशी, अशोक कुमार अस्त, मुहम्मदाबाद अध्यक्ष विपिन बरनवाल, नगर युवा अध्यक्ष तारिक अंसारी, हसिबुर्रहमान, नरेन्द्र सिंह, जावेद अहमद, कोपागंज से फिरोज अहमद, रविन्द्र गुप्ता, रमेश वर्मा, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

