खेल-खिलाड़ी

नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

मऊ। नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नातिया, मेंहदी, सिंगिंग, डासिंग, स्वीट रेस, हाई जम्प, लांग जम्प, 100 मी0 रेस क्रिकेट, कबड्डी आदि में जीते हुए बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया रेड, यलो, ब्लू और ग्रीन हाउस के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने बच्चों की हौसला अफजाई की और स्कूल के इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 संजय सिंह ने कहा की बच्चों के विकास के लिए और कम्पटीशन के लेहाज़ से इस तरह का कार्यक्रम कर बच्चों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। रेड हाउस 20 गोल्ड 18 सिल्वर और 12 ब्राउंज पाकर प्रथम स्थान और ग्रीन हाउस 17 गोल्ड, 15 सिल्वर और 11 ब्राउंज पाकर दूसरे स्थान पर तथा यलो हाउस नें 15 गोल्ड 15 सिल्वर और 19 ब्राउंज पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
स्कूल के मैनेजर इंजी0 शोएब नोमानी ने इस मौके पर आये हुए सभी अतिथियों, स्कूल के स्टाफ अभिभावक और आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत् करते हुए कहा कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद और सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिसमे उनका मानसिक और शारीरिक दोनों का विकास हो।
इस मौके पर शैलेन्द्र यादव साधू, उस्मान अली, सर्वेश दुबे, रामहरी चौहान, नगर पालिका सदस्य अल्तमस, मंजुर अहमद, जावेद यार्न, गोरखनाथ, मुनौवर, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक अबुल कलाम अंसारी और फिरोज साहब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *