खास-मेहमान

डीएवी छात्रों का “समागम 2023” गुलाबी शहर जयपुर में 10-11 को

दोस्तों, जिन्दगी की अपनी आधी बरसात पूरी हो गई है,
जिससे मिलना था उससे कई मुलाकात भी पूरी हो गई है।
ब्रह्मचर्य,गृहस्थ के बाद बढ़ चले हैं हम अब संन्यासाश्रम की ओर,
झूम लें फिर उन्हीं दोस्तों के संग क्लास की कई बात अधूरी रह गई है।।

कभी आपने अपना बचपन खुलकर जिया है?

अगर आपने अपना बचपन जिया होगा तो आपके जरूर कुछ बचपन के मित्र रहे होंगे जो आज के भौतिकवादी युग में अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में ना जाने कहाँ-कहाँ बिखर गये होंगे और अपनी दुनिया में व्यस्त होंगे। कई बार तो एक ही शहर में रहने के बावजूद भी एक दूसरे से मुलाकात नहीं हो पाती है। यदि किसी सार्वभौमिक कार्यक्रम में मुलाकात भी हो जाय तो मित्रवत मिलना एक औपचारिकता भर रह जाती है। इसका प्रमुख कारण सगे सम्बन्धियों और बड़े बुजुर्गों की उपस्थिति में मुलाकात केवल एक शिष्टाचार बनकर रह जाता है जिसमें केवल एक दूसरे से तमीज से पेश आकर हम आपस में केवल हालचाल तक सीमित रह जाते हैं।

परन्तु हमारे डीएवी 1996-98 बैच के मित्रों के ग्रुप का एक टैगलाइन है-

“बचपन के दोस्तों से तमीज से बात करना निहायत बदतमीजी है।”

इस बाबत यह जरूरत आ पड़ती है कि सूदूर कही कोई एक ऐसा बहुदिवसीय कार्यक्रम हो जिसमें सिर्फ और सिर्फ डीएवी 1996-98 बैच के साथियों का जमावड़ा हो और अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों और मोबाइल फोन से 2 दिन मुक्त और सभी दोस्त एकत्र होकर बदतमीजी भरा हालचाल ले सकें और मनोरंजन कर सकें।

उपरोक्त उद्देश्य से पिछले वर्ष मई 2022 में ॠषिकेश की पहाड़ियो से लगभग 6 किमी ऊपर शिवकुटी नामक जगह पर सभी मित्रों का दो दिवसीय प्रवासीय कार्यक्रम रखा गया था जो 3 साल के कोविड काल की निराशा के बीच स्विमिंग, डीजे और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों से काफी सफल रहा था। उसमें शामिल कई मित्रों को प्रत्यक्ष बूस्टर महसूस हुआ था तो कई मित्रों को अप्रत्यक्ष रूप से मानसिक लाभ पहुँचा था। जो मित्र किसी कारणवश समागम 2022 में नहीं जा पाये थे उन्होंने सोशल मीडीया और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी होने पर आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। हमारे 1996-98 बैच के डीएवी मऊ के गुरूजनों के साथ-साथ शहर के संभ्रान्त लोगो ने कार्यक्रम को लेकर हमारा काफी हौसलाअफजाई किया था।

उन प्रशंसाओं और हौसलाअफजाई से प्रेरित होकर इस बार डीएवी 1996-98 बैच का “समागम 2023” शौर्य गाथाओं के लिए मशहूर राज्य ‘राजस्थान’ के गुलाबी शहर के नाम से जाने जाना वाला शहर “जयपुर” में दिनांक 10 सितम्बर 2023 और 11 सितम्बर 2023 को एक निजी आरक्षित रिसार्ट में प्रवासीय व्यवस्था के साथ रखा गया है।

आदरणीय गुरूजनों सहित सभी बड़ों का आर्शीवाद और मित्रों की शुभकामनाएँ…

आगामी समागम 2023 के सफल और मंगल आयोजन के लिए हमें प्राप्त हो इसके लिए आप सबसे हम डीएवी 1996-98 बैच के सभी पुरातन छात्र विनम्र अनुरोध करते हैं।
(फ़ोटो पुरानी है समागम 2022 का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *