अपना जिला

भाजपा के पक्ष में नीरज ने मांगा वोट, कहा भाजपा केन्द्र में लगाएगी हैट्रिक

मऊ। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को विजयी बनाने के लिए भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे गांव, कस्बों, किसान, मजदूर, बुजूर्गों, युवा, महिलाओं व व्यापारियों से मिलकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को वोट देने की अपील कर रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान नीरज सिंह लोगों को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार भेदभाव की राजनीति नहीं करती। वे लोगों को एक समान एक नजर से देखती है। किसी भी विकास योजना में वह दोहरा चरित्र का इस्तेमाल नहीं करती, लोगों को जो भी सुविधा दी जाती है पूरी ईमानदारी के साथ प्रदान करती है।
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व नोएडा के विधायक पंकज सिंह के भाई, भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि घोसी की जनता को बहुत ही धैर्य के साथ फैसला लेगी। योगी सरकार का काम काज व कानून व्यवस्था से सभी वाकिफ हैं। अपराधियों का कहीं यूपी में अता पता नहीं है। केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजनाएं हर घर में किसी न किसी रूप में पहुंच रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। यह सब भारत की जनता के विश्वास और प्रेम की बदौलत ही सम्भव है। जनता को इसी मजबूती के साथ घोसी के उपचुनाव में कमल खिलाकर दिखाना है ताकि विपक्षी हकीकत क्या सपना देखना भी भूल जाएं।
नीरज सिंह दो दिनों से घोसी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क में हैं। वे अपनी युवा टीम के साथ कोपागंज, अदरी, घोसी, हथिनी, अदरी, इंदारा सहित विभिन्न बाजारों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल प्रभारी, भाजयुमो के नेता शक्ति सिंह, अखिल सिंह, विश्वजीत, अभय सिंह, आलोक सिंह इत्यादि सहित काफी संख्या में युवा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *