अपना जिला

विश्व कल्याण के साथ ही इसरो के सभी वैज्ञानिकों कर्मचारियों के मंगल निमित्त किया गया सामूहिक रुद्राभिषेक

o द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक में मंत्रोचारण से गूंज उठा नगर
मऊ। द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक के दौरान काशी से आए वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 11 रुद्री पाठ से हुए अभिषेक के दौरान पूजन स्थल मंत्र उच्चारण से गूंज उठा। इस दौरान विश्व कल्याण, लोक कल्याण के साथ ही चंद्रयान मिशन को सफल बनाने वाले इसरो के सभी वैज्ञानिकों और सहयोगियों के कल्याण निमित्त भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया गया।
रविवार को नगर के हनुमान घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। इस दौरान भगवान भोलेनाथ से लोक कल्याण, विश्व कल्याण के साथ ही चंद्रयान को उसकी कक्षा में स्थापित कर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले इसरो के वैज्ञानिकों के मंगल की कामना की गई। काशी के प्रकांड विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में हुई इस पूजा में मिट्टी के 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर मंत्र उच्चारण द्वारा सभी ज्योतिर्लिंग देवताओं का आह्वान किया गया। तत्पश्चात दर्जन भर से अधिक वैदिकों के समवेत स्वर में 11 रुद्री पाठ कर रुद्राभिषेक पूजन अर्चन किया गया। 51 यजमानों द्वारा एक साथ एक समान वस्त्र में रुद्राभिषेक किया गया ।जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज द्वारा लोक कल्याण विश्व कल्याण के निमित्त प्रतिवर्ष वार्षिक श्रावणी पूजन किया जाता है। इस वर्ष द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का निर्णय लिया गया। इस दौरान गत दिनों चंद्रयान के चंद्रमा के दक्षिणी कक्षा में स्थापित होने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों का कर्मचारियों के कल्याण निमित्त विशेष पूजन अर्चन की व्यवस्था की गई थी।
वैदिक आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल “वैदिक जी” ने बताया कि वेद सत्य जनित होता है। आज इस देश में जो कुछ भी निर्णय लिए जाते हैं और जो कुछ भी विधानसभा होता है वह सब कुछ वेद पर आधारित न्यायपालिका हो या शिक्षा नीति हो विज्ञान नीति हो सभी नीतियां वेद के आधार पर ही चलती हैं वेद सत्यजीत है इसलिए किसी पर कोई कटाक्ष करने या निंदा करने से पहले वेद का अध्ययन करना जानिए उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के क्षेत्र में भी यदि भारत विश्व में सिरमौर बना है वह वेद जनित शिक्षा नीति की देन है।
पूजन कार्यक्रम में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, दोहरीघाट चेयरमैन विनय जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, मनोज जायसवाल, पीयूष जायसवाल, विशाल जायसवाल, हंसराज जायसवाल, महेंद्र कुमार, डॉ रामगोपाल गुप्ता, सौरव वरनवाल, गौरव जयसवाल, राधेश्याम जयसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, कैलाश चंद जायसवाल, दीपक जायसवाल, धीरज जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, पवन कुमार, सुभाष जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, श्रीराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *