रोटरी क्लब प्राइड ने स्वतन्त्रता दिवस प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के साथ मनाया
मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा 77 वाँ स्वतन्त्रता दिवस प्राथमिक विद्यालय इंदरपुर इमीलिया के बच्चो के साथ बड़े ही उत्साह से मनाया गया। अध्यक्ष रो. अतुल कुमार जायसवाल द्वारा झंडारोहण के बाद विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय को 10 सीलिंग फैन, सभी बच्चों को जूता,मोजा, कॉपी, पेंसिल फल एवम मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस दिन अपने युवा शाखा Rotaract club PRIDE mau के गठन की भी घोषणा की गई। Rotaract के सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह से इस समारोह में अपनी सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में सचिव रो. विशाल,रो. Dr एस एन खत्री,रो. Dr आर एन अग्रवाल, रो. Dr मनोज मित्तल, रो. आलोक,रो. अरूण,रो. जितेंद्र,रो. सौरभ, रो. विजयपाल,रो. विशाल,रो. विनोद,रो. आशीष टंडन, रो. रत्नेश,रो. आजाद,रो. अनूप, रो. राजेश,रो.गिरिराज,रो सुशील एवम नवगठित Rotaract club PRIDE के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, सचिव आकाश, उपाध्यक्ष वेदान्त वर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।




