अपना जिला

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उ0प्र0 का 23वां राज्य सम्मेलन मऊ में, 16,17 व 18 मार्च को

मऊ। आगामी 16 से 18 मार्च तक स्थानीय नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित होने बाले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उ0प्र0 के 23 वें राज्य सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा व तैयारी बैठक कामरेड सूर्यदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में कौड़ी बिल्डिंग स्थित पार्टी कार्यालय में की गयी। बैठक में सम्मेलन के पहले दिन 16 मार्च को एक विशाल जुलूलस निकालकर रैली करने तथा एटक, किसान सभा, महिला हेडरेशन, प्रगतिशील लेखक संघ, खेत मजदूर संगठन, उ0प्र0 बिजली कर्म, संघ उ0प्र0 बैंक इम्प्लाईज यूनियन नौजवान सभा, बुनकर फेडरेशन, स्टूडेन्ट फेडरेशन आदि संगठनों के नेताओं ने रैली में शामिल होने वाले किसानो मजदूरों के प्रतिनिधियों के स्वागत में वंदनवार लगाने तथा शहर की लाल झण्डों से सज्जा करने का निर्णय लिया।
राज्य सम्मेलन तैयारी कमेटी के संयोजक का0 रामअवतार सिंह ने पार्टी कतारों को सम्मेलन की तैयारी में तन-मन-धन से जुटने तथा बड़े पैमाने पर पर्चे, पोस्टर तथा जनसम्पर्क अभियानों के माध्यम से सम्मेलन के मुद्दों एवं कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद, जिला मंत्री का0 विनोद कुमार राय, का0 रामसोच यादव का0 रामकुमार भारती का0 सत्यदेव यादव, का0 फखरे आलम, का0 सूर्यदेव पाण्डेय, का0 अजय कुमार मिश्र, का0 सहती राम, का0 श्याम बहादुर चौहान, का0 श्रीप्रकाश सिंह, का0 इकबाल अहमद हिन्द आदि ने विचार विमर्श में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *