पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 11. 08.2023 को देखभाल क्षेत्र के दौरान ज़रिए मुखबिर की सूचना पर बाउला पुल के पास से 02 शातिर व्यक्तियों के कब्जे से एक अदद तमंचा 303बोर ,02 जिंदा/खोखा कारतूस,03 नाजायज चाकू, एक अदद रस्सी व लकड़ी का गुटका बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 210/23 धारा 307 भादवि, 3/25 व 4/25 आयुद्ध अधि0 के अन्र्तगत अभियागे पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
जिसमें गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों में
फैयाज उर्फ ढेबुल निवासी पराबन्धुमल थाना मधुबन मऊ। अब्दुल हकीम निवासी जमीन मनौली थाना मधुबन मऊ हैं।

