अपना जिला

रिमझिम रिमझिम बरसात के बीच प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता

मऊ। खेल निदेशालय , उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ0प्र0 फुटबाल सघ के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता के अगले मैच खेले गये। प्रातः काल खेले गये मैचों के का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मऊ के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। द्वितीय पाली में खेले गये मैचों के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मु0 जमील अहमद, मुस्तफा चमन, संजय कुमार सिंह सचिव जिला हॉंकी, आरिफ नजमी आब्जर्बर उ0प्र0 फुटबाल संघ, मकबूल अहमद, मिर्जाबेग, चयनकर्ता, उ0प्र0 फुटबाल संघ, हाजी मुनौवर सचिव जिला फुटबाल संघ, मऊ, इरषाद अहमद, देबूजीत, कानपुर, अषोक सिंह, देवरिया, प्रकाश कुमार प्रयागराज, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेष खरवार, जैनुल आबदीन, मोईन अली, रीमा यादव, संगीता सिंह, मनोज यादव एवं दिवाकर सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ।
आज खेले गये मैचों का परिणाम निम्नवत् रहा- आज का पहला मैच सहारनपुर एवं अलीगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें अलीगढ़ की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच बस्ती एवं विन्ध्याचल के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमें 2-2 से बराबर रहीं। अगला मैच वाराणसी एवं मुरादाबाद के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी ने मुरादाबाद को 7-0 से पराजित किया । अगला मैच झॉंसी एवं मेरठ के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ ने झॉंसी को 15-0 से पराजित किया। अगला मैच प्रयागराज एवं बरेली के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने बरेली को 3-0 से पराजित किया। इसके बाद गोरखपुर एवं लखनऊ के मध्य मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने गोरखपुर को 4-0 से पराजित किया। इसके बाद आगरा एवं कानपुर के मध्य मैच खेला गया जिसमें कानपुर ने आगरा को 3-0 से पराजित किया। आज का अन्तिम मैच आजमगढ़ एवं अयोध्या केे मध्य खेल गया जिसमें दोनों टीमें 0-0 से बराबर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन ओमेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा खिलाड़ियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *