मीरा व साधुशरण संचालन समिति के बने सदस्य
मधुबन/मऊ। विकास खण्ड फतहपुर मंडाव अंतर्गत मधुबन व मर्यादपुर में शुक्रवार को सहकारी संघ संचालक समिति के सदस्य पद के लिए चुनाव दोनों जगहों पर संपन्न हुआ। जिसमें लगातार दूसरी बार मीरा यादव संचालक मण्डल की सदस्य निर्वाचित हुई।यहां कुल 309 वोट थे जिसमें 266 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें मीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी साधना पांडेय को 79 मतों से हराकर जीत प्राप्त किया।मीरा को कुल 172 मत प्राप्त हुए जबकि साधना पांडेय को 93 मतों से ही सन्तोष करना पड़ा। यहां कुल दो प्रत्याशी साधना पांडेय और मीरा यादव के बीच मुकाबला था। इसी क्रम में सहकारी संघ कमलसागर से दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें साधुशरण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। यहां कुल 65 मत था। जिसमें कुल 54 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साधुशरण को 37 और उनके प्रतिद्वंदी अनिल गौतम को कुल 17 वोट मिले थे। इसमें 20 मतों से साधूशरण को जीत मिली। वहीं मधुबन में मतदान स्थल के इर्द-गिर्द जुटे लोगों को पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की आशंका को लेकर खदेड़ दिया।
